फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

सेक्टर-36 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की कार्रवाई, मोबाइल की जांच में मिले अहम साक्ष्य

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। फर्जी जॉब पोर्टल बनाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर आरोपी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 पुलिस ने की है। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल, दो डेबिट कार्ड समेत अन्य बरामदगी हुई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था। इस शातिर के साथ गिरोह में शामिल कुछ अन्य आरोपियों की जानकारी भी पुलिस को मिली है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सहसवीर ने दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि 24 जून को साइबर अपराध एवं प्रतिबंध पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला व्यक्ति सेक्टर-23 के पास एटीएम से पैसे निकालने आता है। सूचना पर पुलिस टीम ने सेक्टर-23 गेट के पास घेराबंदी कर बिहार निवासी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो वर्तमान में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की जांच में मिले ठगी के साक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, आरोपी के दोनों मोबाइल की जांच की गई। इसमें व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग, विभिन्न लोगों का डेटा, फर्जी जॉब ऑफर से जुड़े दस्तावेज और कई कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए संदेश मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी अमन अग्रवाल के साथ मिलकर अलग-अलग नामों से वेबसाइट और डोमेन बनाकर नौकरी के इच्छुक युवाओं से संपर्क करता था। कॉल सेंटर के माध्यम से अभ्यर्थियों को नौकरी का भरोसा दिलाया जाता और पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन व अन्य शुल्क के नाम पर रकम ऑनलाइन धनराशि ली जाती थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस की जांच में देश के विभिन्न राज्यों से दर्ज कई साइबर ठगी की शिकायतों का भी पता चला है। पुलिस अब आरोपी के फरार साथी अमन अग्रवाल समेत पूरे नेटवर्क की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। बरामद मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें