फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फूलों से बनी आकृतियाें का दीदार करने को लगा रहा जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन


-शिव पार्वती विवाह की प्रस्तुति ने मोहा मन, आकर्षक पौधों की भी हुई बिक्री

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-33ए स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन शुक्रवार को बहार का दीदार करने शहरवासी उमड़े। सुबह से शाम तक लोग फूलों को निहारते रहे और परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सेल्फी और फोटो लेते रहे। युवाओं का भी जमावड़ा देखने को मिला। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और आकर्षक सजावट ने खासा प्रभावित किया।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी में भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क पर वाहन खड़े करने की जगह नहीं बची। फूलों से बनी लगभग 29 आकृतियों की सुंदरता देखते ही बन रही थी। इनके साथ फोटो लेने के लिए रात तक शहरवासियों में उत्सुकता बरकरार रही। इस बीच पार्क में विदेशी महमान भी पहुंचे।
विज्ञापन

विदेशी युवाओं ने उठाया लुत्फ
पार्क में चार विदेशी युवा भी पहुंचे। उन्होंने भी भव्य केदारनाथ मंदिर समेत अन्य आकृतियों के साथ फोटो लिए। प्रदर्शनी में शिव-पार्वती विवाह का भी आयोजन किया गया। उधर, विभिन्न स्टॉलों से शहरवासियों ने पौधों की प्रजातियों, औषधीय पौधों और टेरेस गार्डनिंग के तरीकों की जानकारी ली।
विज्ञापन




सेल्फी पाइंट बने आकर्षण का केंद्र

थीम बेस्ड गार्डन, झरने की कृत्रिम सजावट, और फूलों से तैयार आकृतियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। खासकर युवाओं और बच्चों में सेल्फी लेने का उत्साह दिखा। गुलाब, गेंदा, पिटुनिया और ऑर्किड की विविध किस्में लोगों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें