नोएडा (संवाद)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नोएडा महानगर की ओर से खेलो भारत–नगर खेल कुंभ अभियान के अंतर्गत सेक्टर-115 स्थित संभु दयाल पब्लिक स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्रों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में प्रांत मीडिया संयोजक तनिष्क सिशोदिया, स्कूल प्रबंधक मुंदर सिंह व महानगर संगठन मंत्री शुभम भाटी, रुद्राक्ष, हैप्पी, कृष्णा शर्मा, अमन खारी, सन्नी बैसोया, अजीत पांडेय, रीता सहित परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।