फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश ने सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे जांच अभियान के मद्देनजर अपराधी खुद सरेंडर कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। करीब 20 वर्षों से फरार चल रहे पिनंगवा निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश ईस्तहाक ने पुलिस अधीक्षक नूंह कार्यालय पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा उसकी कोरोना जांच करवाई जाएगी। इसके बाद अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा चलाए गए जांच अभियान के तहत विभिन्न अपराधों में संलिप्त करीब 40 इनामी बदमाशों को पिछले कुछ महीनों में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इससे अपराधियों में पुलिस की कार्रवाई से भय है।
कुछ दिनों से जिला पुलिस अधीक्षक, नूंह के मार्ग दर्शन में इनामी बदमाशों, गो तस्करों, एटीएम काटने वाले गिरोह व जिला नूंह में विभिन्न अपराधों में संलिप्त उद्घोषित अपराधियों व बेल जम्परों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके गांवों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में बकाया अपराधियों की सूची तैयार कराकर सभी थाना प्रभारी, अपराध शाखा प्रभारियों को भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि उनको वे जल्द गिरफ्तार करें। बदमाश ईस्तहाक नाई को नियमानुसार गिरफ्तार करके कोरोना टेस्ट कराने के बाद कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी
मेवात में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। लक्ष्य मेवात को अपराध मुक्त बनाना है। चंद अपराधियों की वजह से मेवात बदनाम हो रहा है। मेवात पुलिस अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आ रही है। - नरेंद्र बिजारणियां, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें