फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में 6 और लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए। वहीं 11 लोगों के ठीक होने की खबर भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। घासेड़ा में एक, फिरोजपुर नमक में एक, नलहड़ मेडिकल कॉलेज में एक, पुन्हाना में एक, ऊंटका में एक व झामुवास गांव में मामले सामने आए।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को भी 7 मामले सामने आए थे। बृहस्पतिवार को एक साथ 6 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। कई दिनों से जिले में कोरोना के मरीजों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर लोगों की जांच में दिन-रात जुटा हुआ है। हर दिन जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। सिविल सर्जन जेएस पुनिया ने कहा कि विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच तेजी से की जा रही है।
बता दें, कि जिले में कोरोना के फिलहाल 65 मरीज हैं। कुल 269 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 203 मरीज ठीक हो चुके हैं। 9787 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है, जिनमें से 8554 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 1233 लोगों की निगरानी जारी है। 8776 लोगों के नमूने जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 8337 की निगेटिव रिपोर्ट आई है तथा 144 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि वे घर से बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ-साथ मास्क का प्रयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें