दनकौर-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने दो बच्चों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को पास के रामगोपाल अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
फतहखानी मोहल्ला निवासी जावेद का बेटा अयान (5 वर्ष) और शहीद की बेटी सुमयला (5 वर्ष) दनकौर-बिलासपुर मार्ग पर अपने पिता की दुकान पर गए थे। दोनों बच्चे वहीं बाहर सड़क पर खेल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अयान की हालत गंभीर बताई जा रही है।