फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने बच्चों को मारी टक्कर, घायल

Wed, 11 May 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, नोयडा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दनकौर-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने दो बच्चों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को पास के रामगोपाल अस्पताल में भर्ती कराया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फतहखानी मोहल्ला निवासी जावेद का बेटा अयान (5 वर्ष) और शहीद की बेटी सुमयला (5 वर्ष) दनकौर-बिलासपुर मार्ग पर अपने पिता की दुकान पर गए थे। दोनों बच्चे वहीं बाहर सड़क पर खेल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अयान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें