फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: खुद को पुलिसकर्मी बता बदमाशों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर से हड़पा सोने का कड़ा

Mon, 30 Aug 2021 05:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि बाबा ये सोना पहनने का जमाना नहीं है, यही कहकर उन्होंने बुजुर्ग से कड़े लिए और फिर जो हुआ उससे सेवानिवृत्त मैनेजर हैरान रह गए...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से कहा कि बाबा सोना पहनने का अब जमाना नहीं है, दिखाना आपके हाथ में कड़ा सोने का है क्या। पुलिसकर्मी समझकर 81 वर्षीय रिटायर्ड मैनेजर ने उन्हें कड़े दिखाए। इसके बाद आरोपियों ने एक कागज में लपेटकर पीतल की चूड़ियां उन्हें लौटा दी और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर अमानत में खयानत का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


सुपरटेक ईकोविलेज-1 सोसायटी निवासी चार्टड अकाउंटेंट कमल तनेजा ने बताया कि उनके पिता विष्णु दत्त तनेजा बैंक के सेवानिवृत मैनेजर हैं। 27 अगस्त की सुबह विष्णु दत्त गाय को रोटी खिलाने सोसायटी के बाहर से आए थे।

इसी दौरान दो लोगों ने उन्हें आवाज देकर रोका और कहा कि वह पुलिसकर्मी है। इसके बाद वह उनसे बात करने लगे और कहने लगे कि बाबा अब सोना पहनने का जमाना नहीं है। आपने हाथ में क्या सोने का कड़ा पहना है। उन्होंने उसे उतारकर दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन


विश्वास कर विष्णु दत्त ने उन्हें कड़ा उताकर दे दिया। इसके बाद वह कड़े की तारीख करते हुए बुजुर्ग दत्त को बातों में उलझाते रहे। विष्णु दत्त ने उनसे कड़ा वापस मांगा तो आरोपियों ने उन्हें कागज में लपेटकर पीतल की चूड़ियां दे दीं। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गए।

कागज खोलकर देखने पर कड़ा हड़पे जाने की जानकारी हुई। कमल तनेजा ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी आदि खंगाले हैं लेकिन अब तब बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें