फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोती हुई बच्चियों के अपहरण के बाद दुष्कर्म करने वाला दबोचा, पहुंचा जेल

Thu, 12 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • मासूम से दुष्कर्म करने वाले को लोगों ने दबोचा
  •  चोरी के आरोप में पहले भी पकड़ा जा चुका है
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले युवक को सूरजपुर कस्बे में मंगलवार रात लोगों ने पकड़ लिया। वह घर में सो रही बच्चियों को सोते हुए घर से अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करता था। गुस्साई भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई की। कस्बावासियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फिरोजाबाद निवासी नितिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सूरजपुर कस्बे में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से युवक की हरकतों से परेशान थे। देर रात युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ नशे की हालत में लोगों के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ मासूम बच्चियों को भी निशाना बनाता था। कस्बे में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई थी।

लगातार दो वारदात होने के बाद इस बात को लेकर कई बार लोगों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने के बाद मंगलवार की रात युवक की पहचान करते हुए लोगों ने उसे पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी नितिन सूरजपुर कस्बे में सपरिवार किराये के मकान में रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन में सब्जी बेचता था और रात में चोरी करता था। 
विज्ञापन


चोरी के मामले में जा चुका है जेल 
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया युवक नितिन वाहन चोरी के मामले में नोएडा सेक्टर-49 थाने से मार्च 2015 में जेल जा चुका है। तीन माह पहले ही जेल छूट कर आया था। उसके दो अन्य साथी भी जेल गए थे। इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद हुई थी। 

युवक पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कस्बे के लोगों ने मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।- प्रवीण यादव, कोतवाली प्रभारी सूरजपुर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें