फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से भिड़ी कार, बच्ची सहित दो की मौत

Sat, 14 May 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक और दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जीरो प्वाइंट के पास ही एक अन्य कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें फिरोजाबाद निवासी सर्वेश और मीरा घायल हो गए। दोनों फिरोजाबाद से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मूलत: मैनपुरी निवासी अरविंद कुमार दिल्ली में किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार को वह परिवार के साथ मैनपुरी से आगरा रिश्तेदार के घर गए थे।

देर रात वहां से यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली आ रहे थे। कार में चालक के अलावा अरविंद, उनकी बेटी खुशबू (2) और चार महिलाएं भी थीं। सुबह करीब छह बजे नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक बनवारी और खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद, मीरा, लाडो, प्रियंका और नीरज घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें