फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से पिता को बचाने आई युवतियों से छेड़छाड़, सीएम को ट्वीट के बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 09 Aug 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक रिक्शा अचानक कार के सामने आ गया जिससे कार का शीशा टूट गया। इसके बाद शराब के नशे में कार सवार युवकों रिक्शा चालक से मारपीट कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित की दो बेटियां घटनास्थल पर आईं तो आरोपियों ने उनसे भी छेड़छाड़ कर दी। वहीं, पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद सीएम को ट्वीट किया तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

नया गांव निवासी रिक्शा चालक सोमवार को घर लौट रहा था। इस बीच घर के पास कार सवार दो युवकों की कार रिक्शे से टकरा गई और शीशा टूट गया। शराब के नशे में धुत आरोपी युवकों ने रिक्शा चालक से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


पिता को बचाने के लिए दो बेटियां भी मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि युवक उनसे छेड़छाड़ करने लगे और विरोध करने पर मारपीट भी की। हंगामा होने पर आरोपी फरार हो गए। फेज-दो पुलिस से पीड़ितों ने शिकायत की तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

पीड़ित के जानकार ने इसकी शिकायत ट्वीट करके नोएडा पुलिस और डीजीपी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की तो पुलिस ने हरकत में आई और रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह का कहना है कि जानकारी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें