फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के रुपये मांगने पर महिला को गोली मारने की धमकी
विज्ञापन

नोएडा। छिजारसी की चोटपुर कालोनी में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने एक डांस टीचर पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला से डांस टीचर ने 3 लाख रुपये उधार ले रखे है। वहीं, रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकी दी। फिलहाल फेज 3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मणिपुर निवासी महिला चोटपुर में पार्लर चलाती है। गाजियाबाद के नेहरू नगर में डांस सिखाने वाले संजू देव से उसकी दोस्ती थी। फरवरी 2017 में डांस एकेडमी खोलने के लिए संजू ने 3 लाख रुपये लिए। साथ ही भरोसा दिलाया कि वह दो माह में रुपये लौटा देगा। मगर आरोप है कि दो महीने बाद आरोपी ने बातचीत ही बंद कर दी। फोन रिसीव करना तक बंद कर दिया। नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। वहीं, शुक्रवार रात नौ बजे संजू किसी दोस्त से मिलने छिजारसी आया था। महिला ने उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच बहस हुई। इस दौरान आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें