एमिटी स्कूल के बाहर अभिभावक की कार चोरी
नोएडा। सेक्टर 44 एमिटी स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग में पहुंचे युवक की ऑल्टो कार चोरी हो गई। सेक्टर 39 थाना प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि सेक्टर 33 निवासी राहुल गहलोत गुरुग्राम की एक कंपनी में इंजीनियर है। उनकी बेटी सेक्टर-44 एमिटी स्कूल में पढ़ती है। वे शनिवार को स्कूल गए थे। मीटिंग से वापस आने के बाद कार गायब थी। मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो