फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात में ऑवर लोड डंफर सडकों पर यमदूत बन कर दौड रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे ओवरलोड डंपर
विज्ञापन

पुन्हाना। यातायात नियम और पुलिसिया कार्रवाई के डर को धता बताते हुए जिले की सड़कों पर ओवरलोड डंपर खुलेआम दौड़ रहे हैं। इन डंपरों पर पत्थर बॉडी से एक-दो फीट ऊंचा भरे होने की वजह से हर समय उनके गिरने और सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए एक खतरा बना रहता है। लोगों ने इन डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है।
कार चालक आस मोहम्मद, बाइक चालक साबिर खान ने बताया कि नूंह जिले में खनन बंद है। इस वजह से डंपर राजस्थान के अलवर और भरतपुर जिलों से पत्थर भरकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा स्थित क्रशरों में पहुंचाने के लिए यहां से होकर जाते हैं। उनका आरोप है कि ये डंपर बॉडी से भी एक-दो फीट ऊंचाई तक भरे होते हैं और जिनसे अकसर पत्थर सड़क पर गिरते रहते हैं। जिनसे कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओवरलोड के साथ-साथ ये डंपर तेज रफ्तार से चलते हैं जिनसे अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। नूंह जिले में अधिकतर सड़क हादसों में हुई मौतों के लिए डंपर चालक ज्यादा जिम्मेदार हैं। फिर भी पुलिस इनपर लगाम लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि राजस्थान इलाके से डंपर जब भर कर चलते हैं तो वे नूंह जिला के खंड फिरोजपुर झिरका, नगीना, नूंह और रोजका मेव थानों से गुजरते हैं। लोगों ने इन ओवरलोड डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है।

फोटो--फिरोजपुर झिरका-नूंह रोड पर खुले आम सडक पर दौडता डंफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें