चोरी करने के आरोपी को अपराध शाखा ने बिहार से किया गिरफ्तार
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में घर से चोरी करने वाले एक आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 टीम ने बिहार के सीतामढ़ी से रविवार को काबू किया। आरोपी के खिलाफ 9 फरवरी को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान सीतामढ़ी बिहार के गांव टीकोली निवासी राज कुमार महतो के रूप में हुई है। मंगलवार को आरोपी को बिहार की अदालत में पेश कर राहदारी रिमांड पर लिया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1 मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को टीम बिहार से गुरुग्राम ला रही है, जिसके बुधवार तक गुरुग्राम पहुंचने की संभावना है। आरोपी को गुरुग्राम अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
-------