फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर प्रेमी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


खाने में जहर देकर प्रेमी की हत्या करने का आरोप

सेक्टर-15 में 7 सितंबर को मिला था शव
थाने में अन्य लोगों के खिलाफ भी दी तहरीर

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्रेमिका से शादी करने का सपना संजोकर आए एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप भी प्रेमिका और उसके परिजनों पर लगा है। परिजन सोमवार को सेक्टर-20 कोतवाली में पहुंचे और प्रेमिका समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इटावा के कचहरी रोड निवासी अरविंद कुमार ने आरोप लगाया कि उसका बेटा अंशुल (20) अपने मामा ब्रजेश बाबू के पास दिव्यापुर गांव में रहता था। वह बीएससी का छात्र था। ननिहाल के पास के ही गांव की एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग था। अंशुल ने युवती के घर जाकर उसका हाथ मांगा तो परिजनों ने घर बुलाकर उससे बातचीत की। इस दौरान उनके बेटे के खाते में रखे 2 लाख रुपये भी प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों ने खर्च करा दिए, मगर बाद में युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर अंशुल ने प्रेमिका और उनके परिजनों को कहा कि या तो शादी करा दें नहीं तो आसपास के गांवों के लोगों की पंचायत करेंगे। इसके बाद युवती के परिजनों ने अंशुल से कहा कि वह उसकी शादी इटावा नहीं, बल्कि नोएडा में करेंगे, इसलिए 4 सितंबर को प्रेमिका और उसके परिजन इटावा से उसे लेकर नोएडा आ गए।
विज्ञापन

आरोप है कि नोएडा में प्रेमिका और परिजनों ने मिलकर अंशुल को खाने में जहर दे दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि अंशुल ने मां को रात में फोन करके बताया था कि उसकी प्रेमिका ने मारने के लिए उसे जहर दे दिया है। इसके बाद उसने कई बार पुलिस को सूचना देने के लिए भी 100 नंबर पर कॉल की थी, मगर पूरा जवाब नहीं मिलने के कारण पुलिस भी मौके तक नहीं पहुंच पाई थी और 7 सितंबर को अंशुल का शव सेक्टर-15 में मिला था।
फोन पर अंशुल की बात सुनने के बाद वह सभी नोएडा आ गए, तो सुबह सेक्टर-20 पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कई दिन से थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर पुलिस हत्या मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-20 इंस्पेक्टर मनोज पंत का कहना है कि युवक की संदिग्ध हालत में मौत हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें