फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारम पट्टी में किसान ने की खुदकुशी
विज्ञापन


होडल। धारम पट्टी में रहने वाले एक युवा किसान ने शुक्रवार को खेती व कृषि कार्यों में लगातार हो रहे नुकसान व कर्ज में दबने के कारण आत्महत्या कर ली। किसान द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी मिलते ही उसके घर पर लोगों का व आसपास के किसानों का तांता लग गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किसानों का कहना है कि यदि सरकार की यही नीतियां रहीं, उनकी फसलों को समर्थन मूल्य के हिसाब से नहीं खरीदा गया और नुकसान हुआ तो और भी किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे।
किसान के आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही होडल थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया तथा जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। किसान के घर अब किसानों व राजनैतिक दलों के नेताओं का शोक व्यक्त करने के लिए तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि धारम पट्टी में एक 32 वर्षीय किसान सुल्तान पुत्र रणवीर ने अपने घर पर कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। किसान द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष तुरंत मौके पर पहुंच गए। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृृतक किसान के बड़े भाई मनोज कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे चार भाई-बहन हैं। मृतक सुल्तान तीसरे नंबर का है।
विज्ञापन

सुल्तान पिता के बाद खेतीबाड़ी का कार्य करने लगा। खेतीबाड़ी के कार्य में उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया। उस कर्ज को उतारने के चक्कर में सुलतान ने अपनी जमीन भी बेच दी, लेकिन कर्ज को नही उतार सका। बैंक व अन्य देनदारी का दबाव होने से परेशान होकर सुलतान ने शुक्रवार को पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने उसके भाई के बयान पर कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर, किसान की आत्महत्या के मामले में किसान नेता केशवदेव कहा कि सरकार की कोई नीति किसान के हक में नही है। किसान की फसल अनाज मंडी में बारिश में भीग रही है। किसान को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने सरकार से किसान की मौत पर परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें