फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा के नाम पर चार लोगों से लाखों ठगे, अस्पताल में भर्ती होने पर धोखाधड़ी का पता चला

Thu, 29 Nov 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नोएडा में स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के नाम पर चार लोगों को ठगने का मामला सामने आया है। ठगों ने पॉलिसी के साथ ओपीडी के पैसे भी वापस करने का भरोसा दिया था। जब एक पीड़ित अस्पताल में भर्ती हुआ, तब उसे इस फर्जीवाड़े का पता चला। मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल से की गई है।

विज्ञापन


ठगी के शिकार होने वाले बरौला निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके पास एक हेल्थ केयर के कथित कर्मचारी ने मई में फोन किया था। उसने स्वास्थ्य बीमा के नाम पर 21,500 रुपये में परिवार के छह सदस्यों को 5 लाख रुपये तक का लाभ देने की बात कही। उसके झांसे में आकर उन्होंने पॉलिसी ले ली।

साथ ही, उनके तीन अन्य परिचितों ने भी यह पॉलिसी ले ली। पॉलिसी का शुल्क जमा करने पर उन्हें हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड भी बनाकर दे दिया। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई तो वह एक अस्पताल में भर्ती हो गए। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उनके हेल्थ केयर कार्ड को फर्जी बताते लाभ देने से इंकार कर दिया। साइबर क्राइम सेल के प्रभारी जहीर खान ने बताया कि इसकी शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें