फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली खबर पलवल के लिए
विज्ञापन

------------------------
पति सहित छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
जेवर। अदालत के आदेश पर जेवर कोतवाली पुलिस ने जहांगीरपुर निवासी महिला के पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। जेवर कोतवाली के जहांगीरपुर कस्बा निवासी कलुआ ने बेटी नसरीन का 11 मार्च 2015 को कृष्णा कॉलोनी, पलवल निवासी शान मोहम्मद के साथ निकाह किया था। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। 20 जून 2018 को ससुराल वालों ने दहेज में 50 हजार रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का रुख किया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को जेवर कोतवाली पुलिस ने पलवल निवासी पति शान, जेठ इमरान व मुन्ना, जेठानी रजनी व रुखसार और सास नूरनिशॉ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


दो कारों से 450 बोतल शराब पकड़ी, तस्कर फरार
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे के रस्ते दिल्ली से बिहार में तस्करी करके ले जाई जा रही दो अलग-अलग कारों से अंग्रेजी मार्का शराब बरामद की गई है। हालांकि, दोनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गाड़ी व शराब जब्त कर अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जेवर टोल चौकी प्रभारी किशोरी रमन उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी की यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से बिहार के लिए अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। चौकी प्रभारी ने जेवर टोल के समीप चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो कारों में से एक में 300 बोतल व एक कार में 150 बोतल अंग्रेजी मार्का बरामद की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें