फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाई लाखों की ज्वेलरी-नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की ज्वेलरी-नकदी और
विज्ञापन

लाइसेंसी रिवॉल्वर ले गए चोर
- परिवार न्यू ईयर पर डिनर करने के लिए गया था घर से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। न्यू ईयर पर डिनर करने के लिए घर से बाहर जाना एक परिवार को महंगा पड़ गया। घर की छत का दरवाजा तोड़कर चोर भीतर घुसे और घर से लाखों की ज्वेलरी, नकदी और एक रिवॉल्वर चोरी कर ले गए। घर वापस आने पर परिवार को चोरी का पता चला। इस बाबत सेक्टर-20 थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरपुर निवासी मीनाक्षी गर्ग सेक्टर-31 के सी-4/107 में पति अभय गर्ग के साथ रहती हैं। उनके पति कंसलटेंसी का काम करते हैं। मीनाक्षी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10:30 बजे वह न्यू ईयर पर डिनर पार्टी के लिए जीके-2 गई थीं। रात करीब 12:25 वे वापस लौटीं। उन्होंने घर का मेन गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोला। इसके बाद पता चला कि घर में लॉकर और अलमारी खुले पड़े थे। जांच के बाद पता चला कि घर से 10 लाख रुपये कीमत के 30 तोले सोने के जेवर, 2.5 लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने मेन गेट को अंदर से बंद कर दिया। एसएचओ मनोज पंत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें