फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 आतंकियों के एनसीआर में घुसने की सूचना पर नोएडा में भी अलर्ट

Tue, 07 Aug 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आतंकी
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में 5 आतंकवादियों के घुस आने की खबर को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की ओर से एनसीआर को भी अलर्ट किया गया है। इसे लेकर नोएडा पुलिस ने शहर जांच अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को जीआईपी मॉल और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से जांच अभियान चलाया गया है। इसके अलावा बार्डर सील कर सघन चेकिंग की जा रही है। अब रोजाना सभी मेट्रो स्टेशन, मॉल, होटल, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सघन चेकिंग की जाएगी।

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पहले ही पुलिस ने अपना जांच अभियान चला रखा था। सोमवार को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दिल्ली एनसीआर में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


जिसके बाद शहर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन जीआईपी मॉल और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के अलावा वहां की पार्किंग आदि का निरीक्षण किया है। इसमें डॉग स्कवयड और बम निरोधी दस्ते की टीमें शामिल थीं।

अब जिले भर के रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और होटलों के अलावा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में केंद्रीय एजेंसियों के सुरक्षा बलों के साथ यह अभियान शुरू कर दिया है, जो 16 अगस्त तक जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नोएडा में बार्डर सील करके चेकिंग शुरू की जा रही है। इसके अलावा बार्डर से अलग 14 ऐसे रास्तों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें