फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने डांस संचालिका समेत तीन लोगों के साथ की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का लगाया आरोप
विज्ञापन

- डांस एकेडमी संचालिका ने एसएसपी से की शिकायत
- कहा-नशे में धुत युवकों पर कार्रवाई करने के बजाए कोतवाली ले जाकर पुलिसकर्मियों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 क्षेत्र में शराब के नशे में धुत तीन युवकों ने एक डांस एकेडमी संचालिका, उनके सहकर्मी और छात्र पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पास ही पीसीआर में बैठे पुलिसकर्मियों से की। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने कार सवार युवकों को पकड़ने की बजाए उनसे ही सवाल जवाब किए। जब विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने गाली गलौच करते हुए उनसे बदसलूकी की। विरोध करने पर पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई। जहां उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी वैभव कृष्ण से की है।
पीड़िता, स्वाति कुमार सेक्टर-26 में डांस एकेडमी चलाती हैं। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की रात करीब 9.30 बजे सेक्टर-27 स्थित शर्मा ऑप्टिकल्स के पास वह ऑटो का इंतजार कर रहीं थी। उनके साथ उनका सहकर्मी अमर और डांस का एक छात्र भी था। तभी अचानक एक कार सवार तीन युवक नशे में धुत होकर काफी तेज से गाड़ी चलाते हुए उनकी तरफ आए। उन्होंने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना को पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी देख रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे देखकर वह दौड़कर पुलिस की पीसीआर-35 पर मौजूद सिपाहियों से शिकायत करने पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस वालों को घटना के बारे में बताया, तो वह कहने लगे कि हमारे पास और भी काम हैं। डांस संचालिका ने बताया कि कार सवारों को जाने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली गलौज भी की। इसका जब उन लोगों ने विरोध करते हुए शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो पुलिसकर्मियों ने शिकायत लेने से मना कर दिया। विरोध करने पर साथ उनके साथ बदसलूकी की। साथ ही अमर और उनके छात्र के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत करने की कोशिश की तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें