फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहनों से लूटपाट करने वाले दो धरे

Thu, 23 Aug 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-39 पुलिस ने चोरी के वाहनों से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को सेक्टर-104 से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से चोरी की दो बाइक और लूटे हुए 3 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


आरोपी कई माह से जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों की पहचान रबूपुरा के फलैंदा निवासी पवन कुमार और सूरजपुर क्षेत्र के खोदना कला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। आरोपी सुनसान क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करते थे। ब्यूरो

हादसे के बाद लगा जाम
नोएडा थाना सेक्टर-20 से चंद कदम की दूरी पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, सड़क पर अचानक एक ऑटो ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसकी वजह से पीछे आ रही डीटीसी बस को भी ब्रेक लगाना पड़ा। इसकी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट कार बस में जा भिड़ी। टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, करीब 30 मिनट तक यातायात जरूर बाधित हो गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें