फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया मांगने पर मिली धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक ने युवती से किराया मांगा तो दोस्तों से दिलाई धमकी
विज्ञापन

- पुलिस से शिकायत के बाद मांगी माफी, घर खाली करके चली गई युवतियां
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। मकान मालिक को युवती से किराया मांगना भारी पड़ गया। युवती के दोस्त ने मकान मालिक को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से कर दी। हालांकि बाद में पीड़ित से युवती ओर से माफी मांगने पर मामला रफादफा कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-19 में निवासी एक व्यक्ति ने अपने मकान की एक फ्लोर को 3 लड़कियों को किराये पर दे रखा था। करीब एक साल से युवतियां किराया समय से दे रही थीं। दो माह से युवतियों ने किराया नहीं दिया था। मकान मालिक ने सोचा कि युवतियों को आर्थिक परेशानी होगी, इसलिए आगे महीने में किराया दे देंगी। मंगलवार को मकान मालिक ने एक युवती से किराया की बात की थी। उस समय तक युवती ने जल्द ही किराया देने की बात कही और चुपचाप चली गई थीं। बुधवार को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे और पत्नी व बच्चे ही थे। उसी समय दो युवक पहुंचे और घर का दरवाजा खुलवाकर पत्नी को धमकाया कि अगर युवतियों से किराया मांगा तो जान और मकान दोनों से हाथ धो बैठोगे। इस पर महिला ने अपने पति को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मकान मालिक ने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवती को भी बुलाया। पुलिस के सामने युवती ने मकान मालिक से माफी मांगी और फिर पूरा किराया देकर शाम को मकान खाली करके चली गईं। पुलिस ने बताया कि युवतियों ने मकान मालिक के बारे में अपने दोस्तों से भला बुरा कहा था तो वह हिमायत करने के लिए मकान मालिक को धमकाने चले गए थे। हालांकि पीड़ित से माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें