फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पु लिस ने बरामद किया बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-128 के सुल्तानपुर से एक बच्चा गायब हो गया था। पीआरवी की मदद से परिजनों को बच्चा मिल गया है। यूपी 100 डायल प्रभारी होम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने कॉल करके सूचना दी कि उनका 10 साल का बेटा कहीं चला गया है। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर सुल्तानपुर व आसपास के गांवों में सूचना दी। सूचना सुनने के बाद किसी व्यक्ति ने बताया कि एक बच्चा नोएडा डीएनडी पर देखा गया था। पुलिस माता-पिता को लेकर डीएनडी पहुंची तो वहां पर बच्चा मिल गया। बच्चे ने बताया कि वह रास्ता भटक गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

---------
पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा चोर
नोएडा। सेक्टर-27 में पड़ोसी की सूचना देने पर पुलिस ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। मकान नंबर 39 बी में तीन बदमाश ग्रिल तोड़कर घुसे थे। जबकि दो फरार हो गए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यूपी 100 डायल प्रभारी होम सिंह यादव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे सेक्टर-27 निवासी उरमिल नोटियाल ने 100 नंबर पर कॉल की। पुलिसकर्मियों ने काफी प्रयास के बाद मौके से कन्नौज निवासी अजय को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2200 रुपये, चाकू और कुछ उपकरण बरामद किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें