फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-22 में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने कमरे से लैपटॉप, मोबाइल और 6 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-24 में मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से सहारनपुर निवासी असद जमाल सेक्टर-22 में किराये के कमरे में रहते हैं। वह सेक्टर-62 स्थित एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह छत पर गए थे। कमरे की कुंडी बाहर से लगी थी। थोड़ी देर बाद वह जैसे ही नीचे आए कुंडी खुली थी और लैपटॉप गायब था। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
नोएडा। हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप उड़ा दिए। पीड़ित घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर किसी से मिलने गए थे। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-39 में इस मामले की शिकायत की है। सेक्टर-93 में राम सिन्हा परिवार के साथ रहते हैं। वह एक्सप्रेसवे स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वह बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-105 हाजीपुर पेट्रोल पंप के पास रुके और अंदर किसी से मिलने चले गए तभी बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें