फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के ध्यानार्थ
विज्ञापन


पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली में दो गिरफ्तार

पुलिस चौकी के पास की काट दी रसीद
रसीद पर लिखा था ‘रिस्क मालिक का’

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 पुलिस ने अवैध रूप से पार्किंग फीस वसूलने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-20 थाना इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि 20 जुलाई को मूलरूप से हाथरस निवासी अलंकार सेक्टर-18 में आए थे। उन्होंने चौकी के बराबर कार खड़ी कर दी। पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी अरविंद और अविनाश आए और पार्किंग के 20 रुपये प्रतिघंटे मांगे। अलंकार ने 6 घंटे की पार्किंग के हिसाब 120 रुपये दे दिए, मगर जब उन्होंने अलंकार को पर्ची थमाई, तो उसमें लिखा था कि ‘कार का रिस्क मालिक का’ है।
अलंकार ने कर्मचारियों से कहा कि जब वह 120 रुपये दे रहे हैं तो रिस्क वह क्यों उठाएं। इस पर सुपरवाइजर को बुलाया तो सभी अभद्रता करने लगे। अलंकार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि पहले जिस स्थान पर पार्किंग फीस वसूली जा रही थी, उसका ठेका उनके पास था ही नहीं। चूंकि वह स्थान पुलिस चौकी का क्षेत्र है। इसके अलावा 120 रुपये देने के बाद भी मालिक को ही रिस्क उठाना था। इस पर दोनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अलंकार ने तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादे कपड़ों में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी
पुलिस के आला अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में पार्किंग माफिया बिना पार्किंग की जगह पर भी लोगों से वसूली कर रहे हैं। इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को लगाया जा रहा है, जिससे ऐसे ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें