फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निलंबित, दूसरा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक थानाध्यक्ष निलंबित, दूसरा लाइन हाजिर
विज्ञापन

नोएडा। एसएसपी वैभव कृष्ण ने चुनाव आयोग के अनुमोदन के बाद एक्सप्रेसवे कोतवाली के थानाध्यक्ष हंसराज भदौरिया को निलंबित कर दिया है। वहीं, कोतवाली फेज थ्री के थानाध्यक्ष अखिलेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार शाम को मीडिया सेल ने यह जानकारी दी।
सेक्टर-135 के इको फार्म में रविवार को चल रही पूल पार्टी में 161 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसमें स्थानीय पुलिस की संदिग्ध भूमिका सामने आई थी। मामले में हंसराज भदौरिया पर कई आरोप लगे थे। इसकी जांच एसपी सिटी को दी गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने चुनाव आयोग के अनुमोदन पर भदौरिया को निलंबित कर दिया। वहीं, हाल ही में सेक्टर-63 में महागुन बिल्डर के कार्यालय पर 35 लाख से अधिक की डकैती हुई थी। मामले की जांच में कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी की भूमिका लापरवाही वाली थी। डकैती की जांच में उदासीनता बरतने के आरोप में अखिलेश त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
थानाध्यक्षों को ड्यूटी सही से निभानी होगी, कोई भी अपने काम पर ध्यान नहीं देगा तो कार्रवाई की जाएगी। दोेनाें थानों में जल्द ही थानाध्यक्षों की तैनाती की जाएगी।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें