फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख ठगे
- चार युवकों ने खाते में जमा कराए थे 50-50 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। नौकरी का झांसा देकर चार युवकों से दो लाख रुपये ठग लिए। आरोपी अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गए हैं। पीड़ित युवकों ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ निवासी मनोज, सूरज, आरिफ, सोनू चारों दोस्त हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद चारों युवक नौकरी की तलाश कर रहे थे। एक माह पहले मनोज ट्रेन में दिल्ली से अलीगढ़ जा रहा था। उसकी मुलाकात रेल में संजीव नाम के व्यक्ति से हुई। संजीव ने मनोज की नौकरी लगवाने के लिए एक अन्य व्यक्ति का फोन नंबर दिया। जब मनोज ने घर पहुंचकर उस नंबर पर फोन किया तो कॉलर ने उसे सेक्टर-18 स्थित अपने दफ्तर पर बुला लिया। मनोज अपने दोस्त सूरज, आरिफ व सोनू को भी अपने साथ ले गया। दफ्तर में मौजूद दो लोगों ने चारों युवकों को 15 दिन के भीतर नोएडा की एक नामी कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बदले में चारों युवकों से 50-50 हजार रुपये जमा करने को कहा। झांसे में आकर युवकों ने उनके खाते में दो लाख रुपये जमा करा दिए। 15 दिन बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने उनके फोन पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद मिले। शनिवार को उनके दफ्तर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। पूछताछ में पता चला कि ठग दफ्तर खाली कर चले गए हैं। पिछले दो दिन से चारों युवक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें