फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्जॉस्ट के रास्ते घरों व कंपनियों में घुसकर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 05:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने पकड़े चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसके बदमाश एग्जॉस्ट के रास्ते बच्चे को घरों, फैक्ट्रियों व कंपनियों में दाखिल कराते थे फिर दरवाजा खुलवाकर चोरी कर फरार हो जाते थे। गिरोह ने हाल में ही शहर में चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रविवार सुबह संदीप पेपर मिल चौराहे के पास से हरौला निवासी रितेश, सत्या, मनोज, मुस्तफा और राकेश को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी के दो लैपटॉप, एक प्रोजेक्टर, 2 तमंचे, माउस, डाटा केबल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि गिरोह का सरगना रितेश है। बदमाश कंपनी, फैक्ट्री व घरों में जाकर काम मांगते हैं। उसी दौरान ये रेकी कर लेते हैं और प्रवेश निकास से लेकर तमाम चीजों को समझ लेते हैं। इसके बाद उसी रात या कुछ दिनों के भीतर ही एग्जॉस्ट के रास्ते से घुस जाते हैं।
विज्ञापन


घटना वाली रात को गिरोह के बदमाश एक नौ साल के बच्चे को लेकर भी जाते थे। पहले ये लोग दीवार फांदकर अंदर दाखिल होते थे और एग्जॉस्ट के रास्ते बच्चे को भेजते थे। इसके बाद बच्चा अंदर से दरवाजा खोल देता था। फिर सभी लोग चोरी करके नकल जाते थे। इन चोरों ने ही इस माह सेक्टर-2 व चार में दो कंपनियों के अंदर माल उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें