फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-----------------
हेडिंग: बुलंदशहर निवासी के नोएडा में एनकाउंटर पर उठे सवाल
सबहेड: परिजनों का आरोप, पूछताछ के बहाने घर से उठाकर लाई थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित जयपुरिया चौराहे के पास मंगलवार रात हुए एनकाउंटर पर पुलिस सवालों के घेरे में है। बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे घायल बुलंदशहर निवासी चोखे के परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं कि उसे पूछताछ के बहाने घर से उठाया गया और नोएडा लाकर पैर में गोली मार दी गई। पुलिस के बयान भी विरोधाभासी हैं। हालांकि, पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।
कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मंगलवार रात सेक्टर-62 में पुलिस गश्त कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह नीचे गिर गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश की पहचान चोखे निवासी गांव माली की मढैया, थाना नरसैना, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है। जबकि क्षेत्राधिकारी द्वितीय के आधिकारिक बयान में दूसरे बदमाश का कहीं जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 मुकदमे, इनाम का पता नहीं
पुलिस का दावा है कि चोखे पर 36 मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उस पर कितना इनाम है यह नोएडा पुलिस को पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नोएडा, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में सक्रिय होकर अपराध करता है।
इसलिए उठ रहे सवाल
- एनकाउंटर के दौरान जिस बाइक से बदमाश कथित रूप से गिरे उस पर खरोंच नहीं।
- बाइक किसकी है यह पता नहीं।
- दूसरा बदमाश साथ था कि नहीं, यह स्पष्ट नहीं
- एसएचओ कह रहे हैं कि दो बदमाश थे, सीओ ने कहा, एक ही बदमाश था।
- पूछताछ के नाम पर उसे घर से उठाने का परिजनों का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें