फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख का माल लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

डिलीवरी ब्वॉय से 1 लाख सामान व बाइक लेकर फरार
- दो दिन पहले ही कूरियर कंपनी ने नौकरी पर रखा था
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-8 की कूरियर कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय कंपनी का एक लाख रुपये से अधिक का माल और बाइक लेकर फरार हो गया। कंपनी ने दो दिन पहले ही उसे नौकरी पर रखा था। कंपनी ने सुरक्षा गार्ड एजेंसी चलाने वाले एक शख्स के कहने पर खोड़ा निवासी टीटू को नौकरी दी थी। सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में जितेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह सेक्टर-58 में सुरक्षा गार्ड एजेंसी चलाते हैं। जितेंद्र के मुताबिक बीते सोमवार को उनके पास खोड़ा निवासी टीटू नौकरी के लिए आया था। उन्होंने टीटू को सेक्टर-8 स्थित कूरियर कंपनी में लगवा दिया। कंपनी ने टीटू को डिलीवरी ब्वॉय रख लिया। कंपनी ने टीटू को नौकरी के दूसरे दिन करीब 1 लाख रुपये से अधिक का माल डिलीवरी करने के लिए बाइक से भेजा। लेकिन टीटू के वापस नहीं लौटा। कंपनी मालिक का आरोप है कि आरोपी युवक माल के साथ उनकी बाइक भी लेकर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें