फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते और छह पिल्लों को जहर देकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते और छह पिल्लों को जहर
विज्ञापन

देकर मारने की रिपोर्ट दर्ज
- रोहिणी सेक्टर दो में रहने वाली महिला पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पीपुल फॉर एनिमल से जुड़ी कार्यकर्ता प्रगति खन्ना ने रोहिणी सेक्टर दो में एक कुत्ते और छह पिल्लों को जहर देकर मारने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने यहां रहने वाली एक महिला पर इसका आरोप लगाते हुए पुलिस को कुत्ते और पिल्लों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सौंपी है। इसमें उनकी मौत जहर से होने की बात कही गई है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सपरिवार मयूर विहार इलाके में रहने वाली प्रगति खन्ना पीपुल फॉर एनिमल से जुड़ी हैं। प्रगति ने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने एक कुत्ते और छह पिल्लों की जहर से मौत की शिकायत की थी। इसके बाद इनका पोस्टमार्टम कराया गया था। स्थानीय लोगों ने इसके लिए एक महिला को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें