फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी व बिक्री में बीटेक के दो छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

गांजा तस्करी व बिक्री में बीटेक के दो छात्र गिरफ्तार
- बृहस्पतिवार को पकड़े बीबीए के छात्र से पूछताछ के बाद की कार्रवाई
- छात्रों के सहारे बड़े तस्करों ने शिक्षण संस्थानों तक फैलाया गोरखधंधा

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक बार फिर गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीटेक के दो छात्रों को गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया है। दोनों छात्रों से पुलिस ने 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक बीबीए छात्र को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार रात मुखबिर की सूचना पर परी चौक के पास दो युवकों को 650 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अनुज निवासी गुरूरामदास नगर अलीगढ़ और अक्षत निवासी सालीपुर अहरा, पटना बिहार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। अनुज ओमीक्रान-3 और अक्षत नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित हॉस्टल में रह रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राजस्थान निवासी बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र को गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े तस्कर पर गढ़ी पुलिस की नजर
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि क्षेत्र में सक्रिय बड़े तस्कर छात्रों को मोटे मुनाफे का लालच देकर नशे के गोरखधंधे में धकेल रहे हैं। ये बड़े तस्कर बिहार, नेपाल आदि क्षेत्र से नशे की बड़ी खेप तस्करी कर छात्रों को पुड़िया बनाकर बेचते हैं। यही पुडिय़ा दोगुना कीमत में छात्रों को बिक्री की जाती है। सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि बड़े तस्करों के संबंध में भी पकड़े गए छात्रों से जानकारी जुटाई गई है। जल्द उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें