फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में एरिया मैनेजर का अपहरण कर लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लिफ्ट देने के बहाने एक कंपनी के एरिया मैनेजर को कार में बंधक बनाकर पिस्टल के बल पर चार युवकों ने लूट की वारदात की। लुटेरे रात में तीन घंटे तक एरिया मैनेजर को मुरादाबाद से लेकर अमरोहा तक घुमाते रहे और पुलिस ने कहीं भी उनको नहीं रोका। वारदात के बाद पीड़ित को डिडौली में फेंककर आरोपी भाग गए। उनके अकाउंट से 30 हजार रुपये निकाल लिए और जेब से 600 रुपये लूट लिए। मामले की शिकायत पर कटघर, पाकबड़ा और डिडौली पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरकाती रही। पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

बरेली के हवाई अड्डे के पास आलोक नगर निवासी जयंती प्रकाश ने बताया कि वह इप्का लैबोरेट्रीज लिमिटेड कंपनी में एरिया मैनेजर हैं। अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और संभल में उनको काम के सिलसिले में आना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भी वह अमरोहा आए थे, वहां से सहकर्मी के साथ मुरादाबाद पहुंचे। सहकर्मी उनको पीतल नगरी बस अड्डे पर छोड़कर चला गया। वह बरेली जाने के लिए बस का इंतजार करने लगे। रात आठ बजे एसेंट कार आई, जिसमें चालक समेत दो लोग मौजूद थे। लिफ्ट देने के बहाने जयंती प्रकाश को कार में बैठाया, उनके साथ ही दो अन्य युवक भी कार में बैठे थे। आरोप है कि कार हाईवे पर पहुंची तो चालक के बगल की सीट पर बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर जयंती प्रकाश पर तान दी। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। कार में ही उनका अपहरण कर लिया गया और हाथ कपडे़ से बांध दिए। मुंह पर टेप चिपका दी। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू की, विरोध करने पर रॉड, पिस्टल की बट से पीटा। वह उनको लेकर पाकबड़ा पहुंचे, होटल रिजेंसी के पास एक एटीएम के पास कार रोकी। जयंती प्रकाश के एटीएम को छीना, पिन पूछकर उससे 30 हजार रुपये आरोपियों ने निकाल लिए। इसके बाद कार लेकर वह डिडौली के चौधरपुर में पहुंचे और एक श्मशान घाट के पास उनको कार से नीचे फेंक दिया। दो मोबाइल की सिम निकाल ली। रात करीब साढे़ 11 बजे जयंती प्रकाश ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। पुलिस ने उनको टीएमयू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह पाकबड़ा, कटघर और डिडौली थाने पहुंचे। तीनों थानों की पुलिस ने उनको एक, दूसरे थाने पर भेजा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वह बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार शाम तक तीनों थानों के चक्कर काटते रहे। अंत में डिडौली पुलिस ने तहरीर ली है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें