फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माचिस को लेकर हुआ था झगड़ा, कर दिया सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर

Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में बुधवार रात को माचिस मांगने पर हुए झगड़े में एक सिक्योरिटी गार्ड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गांव मंग्रेसर, एटा (यूपी) निवासी तेजपाल उर्फ छोटेलाल (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कपिल उर्फ बोना (19) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, तेजपाल जहांगीरपुरी इलाकेे में किराये पर रहता था। परिवार गांव में रहता है। परिवार में मां, पत्नी, तीन बच्चे और तीन भाई हैं। बृहस्पतिवार सुबह महेंद्र पार्क इलाके में एक फैक्ट्री के बाहर तेजपाल का शव खून से लथपथ मिला। जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने तेजपाल के भाई अवधेश को हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल की एक सीसीटीवी फुटेज मिली। उसके आधार पर पुलिस ने कपिल व एक नाबालिग को पकड़ लिया।

दोनों ने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तीनों एक साथ फैक्ट्री के बाहर थे। नाबालिग ने तेजपाल से माचिस मांगी, इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। तेजपाल ने नाबालिग को चांटा मार दिया, तो वह बदला लेने की बात कर चला गया। बुधवार देर रात कपिल व नाबालिग वहां पहुंचे। इन दोनों ने सो रहे तेजपाल पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें