रामपुर। कुछ समय से शहर में पायल हत्याकांड सुर्खियों में छाया हुआ है। पुलिस ने अब पायल के शव की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया है। गुरुवार को पुलिस ने शव पायल के शव की पुष्टि के लिए पुलिस उसके माता-पिता का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लखनऊ के लैब को भेजा दिया है।
गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल एक नवंबर को सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नही आई थी। बाद में इस मामले में भाई की तहरीर के आधार पर जहांगीर और इमरोज पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया था।लेकिन उसके बाद भी पायल का पता नही चला रहा था। पुलिस पर दबाब बन रहा था।पुलिस ने मुख्य आरोपी जहांगीर को तीन दिन की रिमांड पर लेकर उसके फार्म हाउस से कुछ दूरी पर 27 नवबंर को उसका शव तीन टुकड़ों में बरामद कर लिया था। जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। पायल के शव की पुष्टि के लिए पुलिस ने कोर्ट में उसके माता-पिता का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट करवाने की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुुलिस ने गुरुवार को सैँपल लेेकर उसकों लखनऊ जांच के लिए भेज दिया है। गंज इंस्पेक्टर नरेंद्र त्यागी का कहना है कि पायल के शव की पुष्टि के लिए उसके माता-पिता का सैंपल लेकर भेज दिया है।