नोएडा एयरपोर्ट के आसपास बसेगा नियोजित शहर
ग्रेटर नोएडा। मुख्य सचिव ने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। यमुना प्राधिकरण के मास्टर प्लान के हिसाब से एयरपोर्ट के आसपास नियोजित शहर विकसित होगा। एयरपोर्ट के बनने से इस क्षेत्र में निवेश अधिक होगा। युवाओं को रोजगार भी खूब मिलेंगे।
मुख्य सचिव ने क्रेडाई के साथ की बैठक
ग्रेटर नोएडा। मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय से क्रेडाई के सदस्य भी मिले। उन्होंने प्रोजेक्ट निर्माण के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों पर चर्चा की। कोर्ट केस के चलते फ्लैटों के निर्माण में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की। क्रेडाई की ओर से गीतांबर आनंद, आरके अरोड़ा, अमित मोदी आदि शामिल रहे।