फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी चंदौली के लिए उपयोगी
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
- घटनास्थल से मिला मर्सिडीज का लोगो, मर्सिडीज कार से दुर्घटना की आशंका
-साप्ताहिक बाजार से फल बेचकर लौट रहे थे, चालक वाहन समेत फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार वाहन ने साप्ताहिक बाजार से फल बेचकर लौट रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवकों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश (35) को मृत घोषित कर दिया। जबकि इंदर (30) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को घटनास्थल से मर्सिडीज कार का लोगो मिला है। आशंका जतायी जा रही है हिट एंड रन की घटना को किसी मर्सिडीज कार ने अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के जरिये कार की पहचान करने में जुटी है। साथ ही इलाके में मर्सिडीज कार रखने वालों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है। सेक्टर सात द्वारका के ब्रह्मा अपार्टमेंट के पास किराये के कमरे में रहने वाला सर्वेश साप्ताहिक बाजार में फल बेचता था। वह मूलत: उत्तर प्रदेश के चंदौली का रहने वाला था। रविवार को सेक्टर 9 के पास साप्ताहिक बाजार लगता है। बाजार बंद होने के बाद सर्वेश इंदर के साथ अपनी रेहड़ियों को लेकर घर के लिए निकला। रॉयल रेजीडेंसी के सामने सड़क पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों दूर जा गिरे। सर्वेश को एक पैर कटकर अलग हो गया। वहीं इंदर भी लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

----
सौ की स्पीड में रही होगी कार
स्थानीय निवासियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय एकाएक ब्रेक लगाने की जोरदार आवाज सुनी थी। इससे पुलिस को आशंका है कि कार की रफ्तार करीब सौ की रही होगी। तेज रफ्तार में अचानक रेहड़ी को देखने पर चालक ने ब्रेक लगाया होगा, लेकिन रफ्तार ज्यादा होने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं कर पाया होगा।
विज्ञापन

------
घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सर्वेश दिल्ली में अपने दोस्तों के साथ रहता था। इसका पूरा परिवार चंदौली में रहता है। जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। सर्वेश के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि साप्ताहिक बाजार में सामान बेचते हैं। इंदर भी सर्वेश के घर के पास ही रहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंदर के बयान देने के बाद ही दुर्घटना के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें