युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सर्फाबाद में रविवार रात 23 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। परिजन युवक को नीचे उतारकर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यशपाल सिंह निवासी सर्फाबाद के रूप में की है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि यशपाल परिवार के साथ सर्फाबाद गांव में रहता था। वह नशे का आदी था। वह रविवार रात नशे में घर आया था। घरवालों ने उसे डांट दिया था। इसके बाद यशपाल कमरे में चला गया। रात करीब 11 बजे परिजनों ने यशपाल को पंखे से लटका हुआ पाया। परिजन उसे नीचे उतारकर नजदीक के अस्पताल ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना सोमवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।