फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अफ्रीकी मूल की दो महिलाओं की शिकायत पर दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल के लिए भी उपयोगी
विज्ञापन


वीडियो से आरोपियों की शनाख्त का प्रयास
द्वारका में किशोर को अगवा कर खाने की अफवाह के बाद हंगामे का मामला
- अफ्रीकी मूल की दो महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अफ्रीकी मूल के लोगों के किशोर को अगवा कर खाने की अफवाह के बाद हंगामे के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अफ्रीकी मूल की दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने घर में बंधक बनाने की रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
पुलिस को दी शिकायत में अफ्रीकी मूल की महिलाओं ने कहा कि शाम से ही उनके घर के बाहर लोग जमा हो गए और किशोर को वापस करने की मांग करने लगे। किशोर के उनके पास नहीं होने की बात कहने पर उग्र लोगों ने घर में मौजूद दो महिलाओं और चार पुरुषों को बंधक बना लिया। पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस ने घटनास्थल पर बने वीडियो को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने फोन कर लोगों के बीच अफवाह फैलाई। इसके बाद करीब दो सौ लोगों ने पीड़ित के मकान को घेर लिया था। फिलहाल वह नंबर बंद है। उस पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल के तीन लोगों ने फैलाई अफवाह
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि हरियाणा के कैथल से तीन लोग आए थे। उन्होंने लोगों से कहा कि एक किशोर विकासपुरी में कोचिंग के लिए आया था, लेकिन वापस नहीं गया है। किशोर की दोस्ती अफ्रीकी मूल के लोगों से थी। इसके बाद किशोर का बड़ा भाई विकासपुरी पहुंचा, जहां उसे पता चला कि हरि विहार में रहने वाले अफ्रीकी मूल के नागरिकों के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था। किशोर का भाई इनके पास पहुंचा तो उनमें मारपीट हुई। इसके बाद लोग यहां जमा हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी किशोर को अगवा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें