फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में आतंकियों के घुसने
विज्ञापन

की सूचना के बाद पुलिस अलर्ट
- होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
- पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में संदिग्ध पर निगरानी के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में आतंकियों के घुसने की सूचना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। आतंकियों के छुपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। दिल्ली के तमाम होटलों और गेस्ट हाउस की छानबीन की जा रही है। साथ ही यहां ठहरने वाले लोगों के बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस होटल और गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि होटलों और गेस्ट हाउस में करीब एक माह से ठहरे लोगों की विशेष छानबीन की जा रही है। उनके नाम-पते लेकर उनकी तहकीकात की जा रही है। विशेष निगरानी के लिए जिले के डीसीपी, एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई है। स्थानीय थाने के स्टाफ को इलाके में अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। उन्हें सादी वर्दी में संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के लिए कहा गया है। साथ ही उन्हें बिना सत्यापन के किराएदारों को रखने वाले मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस इलाके में आतंकियों का पोस्टर चस्पा कर लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने दुकानदारों को भी सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें