दो माह बाद भी नहीं दर्ज हुआ छेड़छाड़ का मामला
दादरी। घोड़ी-बछेड़ा के एक व्यक्ति ने पुलिस पर दो माह बाद भी छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। रवि का आरोप है कि 27 सितंबर को वह किसी कार्य से बाहर गया था, तभी गांव के ही कुछ लोग उसके घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी व बेटी को गाली देने लगे। विरोध करने पर छेड़छाड़ व अभद्रता की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। घटना की सूचना डायल 100 पर दी। पुलिस के आने पर आरोपी फरार हो गए। उसके बाद पीड़िता कोतवाली में पहुंची और घटना की तहरीर दी। लेकिन दो माह बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। वह कोतवाली के चक्कर काट रहे है। उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ब्यूरो
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
दादरी। कोतवाली पुलिस ने मारपीट और गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गांव आमका की एक कॉलोनी में जून में सतपाल को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने के नीयत से गोली चलाई थी। जिसमें सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली दादरी में दर्ज कराई गई। रविवार रात रूपबास बाईपास के पास आमका रोड से राजीव चौहान निवासी सोबियर पार्क मोहन नगर साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयोग होने वाला तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस मारपीट करने वाले अन्य लोगों की तलाश में लगी है। ब्यूरो