नोट: रोहतक हरियाणा के लिए भी उपयोगी है
25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार
- 12 मार्च को हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी को अगवा कर लूट ली थी लग्जरी कार
- एक आरोपी से बरामद कर ली गई थी कार, बाकी आरोपी चल रहे थे फरार
- अब पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचा, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने द्वारका साउथ इलाके से कारोबारी को अगवा कर उसकी लग्जरी कर कार लूटने वाले एक आरोपी को कापसहेड़ा अंडरपास के पास से दबोचा है। उसकी पहचान गांव चुलियाना, रोहतक, हरियाणा निवासी विकास उर्फ राहुल उर्फ राजेश उर्फ छोटू (23) के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। खुलासा हुआ है कि आरोपी को नए-नए हथियार रखने और चलाने का शौक है।
पुलिस आयुक्त ने के अनुसार शुक्रवार को अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश विकास उर्फ छोटू कापसहेड़ा अंडरपास के पास आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने वारदात में अपना हाथ होने की बात भी कबूल कर ली है।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ.जी राम गोपाल नायक ने बताया कि 12 मार्च को बदमाशों ने रवि चोपड़ा नामक कारोबारी को उनकी लग्जरी कार समेत अगवा कर लिया था। बाद में कार लूटने के बाद पीड़ित को कापसहेड़ा बार्डर पर फेंककर आरोपी भाग गए थे।