फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर दस लाख की लूट

विज्ञापन
demo
विज्ञापन

लाहौरी गेट इलाके में चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारी के कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाश अलमारी में रखे दस लाख रुपये लूटकर बाहर से दरवाजा लॉक कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के बीकानेर निवासी सुरेंद्र पारिक चांदनी चौक में कपड़े के दुकान में काम करता है। वह अपने तीन परिचितों प्रेम, पंकज और कैलाश के साथ हैदरकुली स्थित एक मकान की चौथी मंजिल पर किराए पर रहता है। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मालिक उसके कमरे पर आए थे और लोहे के आलमारी में दस लाख रुपये रखकर चले गए थे।

मंगलवार रात सुरेंद्र अपने परिचितों के साथ अपने घर में था। इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश कमरे में घुस आए और जान से मारने की धमकी देकर आलमारी की चाबी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने आलमारी का लॉक तोड़कर दस लाख रुपये लूट लिए। फिर सुरेंद्र और उसके रिश्तेदारों का मोबाइल फोन छीनकर बाहर से कमरे को बंद कर भाग गए। पुलिस लूटपाट में किसी परिचित के हाथ होनेे का शक जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें