फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह से युवक को मिल रही है जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो खबरें हैं
विज्ञापन


युवक को धमकी, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
दादरी। गौतमपुरी मोहल्ला निवासी युवक को डेढ़ माह से जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़ित ने 8 नवंबर को दादरी कोतवाली पुलिस से शिकायत की थी। आरोप है कि अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तब से वह कोतवाली के चक्कर लगा रहा है। दानिश मंसूरी कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। आरोप है कि डेढ़ माह उसे मोबाइल पर गोली मारने की धमकी मिली थी। उसने गंभीरता से नहीं लिया। बाद से लगातार उसे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। परेशान युवक ने परिजनों को जानकारी दी। ब्यूरो
विज्ञापन


तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
दादरी। कोतवाली पुलिस ने जीटी रोड पर गांव नगला नैनसुख मोड़ के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राहुल उर्फ मुमताज निवासी गांव महावड़ के रूप में हुई है। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और दो कारतूस मिले। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें