फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं के छात्र से कुकर्म के बाद वीडियो किया वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं के छात्र से कुकर्म, वायरल किया वीडियो
विज्ञापन


एक युवक व दो नाबालिग छात्रों पर आरोप
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक और दो नाबालिग छात्रों ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ कुकर्म करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के करीब 10 दिन बाद पीड़ित के घरवालों ने वीडियो देखकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 अक्तूबर को दूसरे क्षेत्र में बारात गई थी। मोहल्ले के लोग बारात में गए हुए थे। इसी दौरान गांव निवासी शादीशुदा युवक कलुआ ने दो नाबालिग लड़कों से कहकर पड़ोसी आठवीं कक्षा के छात्र को अपने घर बुलवाया। यहां उसके साथ तीनों ने कुकर्म किया। वीडियो भी बना लिया, जिसको वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात परिजनों ने इस वीडियो को देखा, तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करने के बाद कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल करने के आरोप में एससी-एसटी, आईटी व पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी कलुआ को गिरफ्तार कर लिया है। दो नाबालिगों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिसकी जांच की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें