फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी एक्सचेंज का काम करने वाले दो सगे भाईयों को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिपालपुर की घटना :
विज्ञापन


मनी एक्सचेंजर दो सगे भाइयों को मारी गोली

- कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- भाईयों को गोली मारने का उद्देश्य पता नहीं लगा पाई पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंत कुंज इलाके के महिपालपुर में मनी एक्सचेंज का काम करने वाले दो सगे भाइयों को चार बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर गोली मारी है। दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस लूटपाट के लिए वारदात को अंजाम देने की बात से इंकार कर रही है। वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार देर शाम तक बदमाशों का सुराग हाथ नहीं लगा था।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पालम विहार के रहने वाले दो सगे भाई अकमल (38) और फैजल (34) महिपालपुर में सनाह फोरेक्स नाम से मनी एक्सचेंज का ऑफिस चलाते हैं। सोमवार दोपहर को चार संदिग्ध कार्यालय में पहुंचे और डॉलर व रुपये को एक्सचेंज करने की बात कही। बातचीत के दौरान एक बदमाश ने अचानक पिस्टल निकालकर दोनों भाइयों को गोली मार दी। गोली अकमल के कंधे व फैजल के पेट में लगी है। बदमाशों ने दो राउंड गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पैदल ही भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौकेपर पहुंच गए थे। पुलिस अनुसार दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मौके के मुआयना से लग रहा है कि लूटपाट नहीं हुई है। हालांकि, पीड़ित के रिश्तेदार बता हैं कि कार्यालय से 15 लाख रुपये लूटे गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूटपाट व आपसी रंजिश के कोण से जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों भाई बयान देने की स्थिति में नहंी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें