फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकोका में वांटेड बदमाश को साथी संग पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर के लिए::
विज्ञापन


मकोका में वांटेड बदमाश को साथी संग दबोचा

- 27 अगस्त को आरोपी ने वेलकम इलाके में लूटपाट के दौरान लोगों पर चलाई थी गोली
- आरोपियों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस, एक चोरी की बाइक बरामद
- उत्तर-पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड रॉबरी सेल ने आरोपी को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला की एंटी स्नैचिंग एवं रॉबरी सेल ने मकोका में वांछित बदमाश को उसके साथी के साथ दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान सत्येंद्र उर्फ बाबा (39) और दीपक उर्फ राहुल (32) के रूप में हुई है। सत्येंद्र ने 27 अगस्त को वेलकम इलाके में लूटपाट के दौरान लोगों पर गोली चलाई थी, जिसमें एक राहगीर घायल हो गया था। भागने के दौरान हड़बड़ी में बदमाशों ने अपनी बाइक मौके पर छोड़ दी थी और एक राहगीर की स्कूटी लूट ली थी। सत्येंद्र के खिलाफ गोकुलपुरी थाने में मकोका का मामला दर्ज है। पुलिस को हत्या समेत छह मामलों में उसकी तलाश थी। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, सात कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 27 अगस्त को दोपहर में बदमाशों ने एक युवक से लूटपाट की कोशिश की थी। इस दौरान बदमाश बाइक समेत गिर गए थे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने भीड़ की ओर फायर झोंक दिया था। स्थानीय पुलिस के अलावा एंटी स्नैचिंग एवं रॉबरी सेल ने भी मामले की छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से सत्येंद्र नामक बदमाश की पहचान हुई। पता चला कि आरोपी ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के अलग-अलग स्थानों में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रविवार को एसीपी विनय माथुर और इंस्पेक्टर विनय यादव को सूचना मिली कि आरोपी सत्येंद्र अपने साथी के साथ रोड नंबर-66 पर आने वाला है। पुलिस ने आरोपी को दीपक के साथ चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने 27 अगस्त की वारदात में अमरीश नामक अपने साथी के साथ शामिल होने की बात कबूल ली। आरोपी सत्येंद्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें