फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से बाहर निकलकर मीडिया से बचने के लिए दौड़कर कार तक पहुंचा आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष पांडेय जुड़ी साइड स्टोरी 2
विज्ञापन

----------------------------------
बाउंसरों के सुरक्षा घेरे में कोर्ट में किया प्रवेश, मीडिया कर्मियों से बदसलूकी
-मीडिया से बचाने के लिए बाउंसर 200 मीटर दौड़ाकर इंडिया गेट की ओर निकाल ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आशीष पांडेय करीब छह वकीलों और अपने बाउंसरों के साथ सुबह करीब नौ बजे पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा। उसे कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में प्रवेश कराया गया। अदालत में पहुंचने के बाद काफी देर तक आशीष ने अपने वकीलों से बात की। वह दोपहर डेढ़ बजे तक कोर्ट में रहे। इसके बाद उन्हें कोर्ट से बाहर निकाला गया। इस बीच मीडिया कवरेज को लेकर पांडेय के बाउंसरों ने मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की।
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट में आशीष ने बुधवार को ही आत्मसमर्पण के लिए याचिका दायर कर दी थी। उसके कोर्ट पहुंचने पर बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। आशीष ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और बाउंसरों ने सुरक्षा घेरा बनाकर उसे कोर्ट में प्रवेश कराया। कोर्ट में दाखिल होने के बाद उसके चेहरे पर घबराहट दिखाई दे रही थी। उसकी पेशी के दौरान पूरा कोर्ट रूम पांडेय के वकीलों, बाउंसरों और पुलिसकर्मियों से भर गया। वापसी के दौरान मीडिया से बचाने के लिए बाउंसरों ने आशीष को पिछले गेट की तरफ दौड़ाते हुए बाहर निकाला। मीडियाकर्मियों ने फोटो लेना शुरू किया तो बाउंसरों ने कैमरे पकड़ने की कोशिश की और बदसलूकी भी की। कोर्ट के बाहर भीड़ का माहौल के कारण बाउंसर पांडेय को इंडिया गेट की ओर करीब 200 मीटर पैदल दौड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें